Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

किसान व कृषि विरोधी विधेयक के विरोध में कलक्ट्रेट में गरजे सपाई

  • सपाईयों ने एडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: किसान व कृषि विरोधी विधेयक के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि यह सरकार किसान, श्रमिकों व युवाओं का उत्पीड़न कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने एडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी करने की मांग की। साथ ही मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से किसान व श्रमिकों को काफी झटका पहुंचा है। इन नीतियों से कारपोरेट घरानों को ही फायदा होगा, जबकि किसान व श्रमिकों की बदहाली बढ़ेगी।

केन्द्र सरकार किसानों से मालिकाना हक छीनना चाहती है और एमएसपी सुनिश्चित करने वाली मंडियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। किसानों को फसल का लाभ तो दूर की बात उनको तो उचित दाम तक नहीं मिल पाएगा। कहा कि आवारा पशु भी किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे है, लेकिन प्रदेश सरकार इनको पकड़ पाने में नाकाम साबित हो रही है।

इसके अलावा सपाईयों ने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने, किसान की फसल की लागत का सही दाम देने, किसान व श्रमिक विरोधी विधेयक खत्म करने आदि मांगों का ज्ञापन एडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपकर पूरा करने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमबीर तोमर, तराबुद्दीन चौधरी, नगेन्द्र सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा. सीमा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, अर्जुन अवार्डी शौकेन्द्र पहलवान, डा. शकील अहमद, फुरकान पहलवान, अब्दुल वाहिद कुरैशी, हरीश गुर्जर, डा. रामबीर तोमर, महेन्द्र सिंह, राजू प्रजापति, ललित जैन, नितिन यादव, डा. शालिनी राकेश आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img