Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े जज के स्टेनो का किया अपहरण

  • शीशे पर गुर्जर लिखे वाहन में बैठकर आए थे बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: सिविल जज जूनियर डिविजन न्यायालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत अंकुर कुमार का गाड़ी सवार सशस्त्र बदमाशों ने उस समय दिनदहाड़े अपहरण कर लिया जब वह अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर घर से कोर्ट जाने के लिए निकला था । दिनदहाड़े हुई अपहरण की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अमरोहा जनपद के कड़ापुर निवासी अंकुर कुमार नगर स्थित सिविल जज जूनियर डिविजन न्यायालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं ।

वर्तमान में वह स्याऊ स्थित सरकारी अस्पताल के सामने किराए के मकान में रह रहे हैं । गुरुवार की सुबह अंकुर न्यायालय में ही कार्यरत साथी प्रदीप के साथ बाइक पर सवार होकर कोर्ट जाने के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक कमरे से कुछ दूर आगे निकली। तभी पीछे से आई एक कर जिसके शीशे पर गुज्जर लिखा था उसमें से उतरे सशस्त्र बदमाशों ने तमंचे की नोक पर बाइक रुक बाली।

बाइक के रुकते ही बदमाशों ने अंकुर को मोटरसाइकिल से खींच लिया और गाड़ी में डालकर फरार हो गए। दिनदहाड़े जज के स्टेनो का अपहरण होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img