Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

लखनऊ से आई संयुक्त समिति अस्पताल व स्कूल में देखी व्यवस्था

  • विधान मंडल की महिला व बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति से अधिकारियों में मचा रहा हड़कंप
  • समिति ने सरूरपुर कलां के आंगनबाड़ी केंद्र, बागपत सीएचसी व जिला जेल का निरीक्षण किया

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: उत्तर प्रदेश विधान मंडल की महिला व बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति ने मंगलवार को बागपत पहुंचकर स्कूल, अस्पताल व जिला जेल का निरीक्षण कर वहां की स्थिति को देखा। टीम सबसे पहले सरूरपुरकलां गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची और पुष्टाहार की जानकारी ली।

उसके बाद वह बागपत सीएचसी पर पहुंची और मरीजों से जानकारी ली कि उनका ठीक से उपचार किया जा रहा है या नहीं। फिर सीएमओ व सीएचसी अधीक्षक से स्वास्थ्य विभाग में चल रही योजनाओं के बारे में पूछा। उसके बाद जिला जेल में महिला बैरक नहीं मिली।

जेल का निरीक्षण कर महिला समिति वापस लौट गई। वहीं टीम के आने से अधिकारियों में हडकंप मचा रहा और टीम के वापस जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

41 16

मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान मंडल की महिला व महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति बागपत पहुंची। जिसमें सभापति सरिता भदौरिया, विधान मंडल की सदस्य विमला सिंह सोलंकी, सुचिस्मिता मौर्य, सुषमा पटेल, मंजू सिवाच पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस पहुंची।

फिर वह बागपत सीएचसी पहुंचकर एंबुलेंस सेवा 102 व 108 कर रिकार्ड देखा। जहां अधिकारियों से सीएचसी में आने वाले मरीजों के बारे में भी बातचीत की। वहीं दवा के अलावा अन्य सुविधाओं की जानकारी जुटाई। इससे पूर्व उन्होंने सरूरपुरकलां गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां उनके साथ सीडीओ समेत आलाधिकारी मौजूद रहे।

आंगनबाड़ी केंद्र पर कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को वितरित की जाने वाली सामाग्री का ब्योरा चैक किया। इसके उपरांत जिला जेल में पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां महिला बैरक नहीं होने के कारण संयुक्त समिति वापस लौट गई। जिला जेल के सभी महिला बंदी मेरठ जेल में भेजे जाते है।

संयुक्त समिति के निरीक्षण के दौरान सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, सीएमओ डा. आरके टंडन, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, बीएसए राघवेंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत समेत अन्य मौजूद रहे।

हैलो, लखनऊ से बोल रहा हूं, एंबुलेंस सेवा मिली
विधान मंडल की महिलाओं व संयुक्त समिति के निरीक्षण में बागपत सीएचसी में एंबुलेंस सेवा 102 व 108 का रिकार्ड चैक किया गया। जिसमें लाभार्थियों को कॉल कर हैलो लखनऊ से बोल रहा हूं। एंबुलेंस सेवा का लाभ मिला। इसी तरह लाभार्थियों से बातचीत कर संतुष्ट होने की जानकारी ली। जहां सबकुछ ठीकठाक मिला।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img