- चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव निवासी है मृतक अंकित उर्फ बाबा
- तिहाड़ जेल में था बंद, जेल के अंदर हुई बदमाश की हत्या
मुख्य संवाददाता |
बागपत: चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव निवासी एवं एक लाख का इनामी बदमाश रहा अंकित उर्फ बाबा की तिहाड़ जेल में हत्या कर दी गयी है। परिजन शव लेने के लिए रवाना हुए।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव निवासी अंकित उर्फ बाबा दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद था। वह एक लाख रुपये का इनामी बदमाश रहा है। खैला गांव के विनोद पुत्र राजे की 18 जुलाई 2019 मे हुई हत्या का वह आरोपी था।
अंकित को एक साल पहले दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से मुठभेड़ में पकड़ा था। वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। बता दे कि गांव मे निर्विरोध चुनाव और प्रधान बनाने को लेकर चर्चा मे आया था।
फिलहाल खैला गांव की प्रधान गीता मृतक अंकित की मां है। अंकित की हत्या की सूचना से परिजन में शोक छा गया। परिजन शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए।

