Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कड़ी जांच से गुजर रहे परीक्षार्थी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शनिवार की सुबह दूसरे दिन पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षार्थियों को थ्री लेयर चेकिंग के दौरान अपने जूते चप्पल भी उतारने पद रहे हैं।जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 47760 परीक्षार्थी पंजीकृत है। 23, 24, 24 तथा 24 तथा 31 को पांच दिवसीय परीक्षा की प्रत्येक पाली में 4760 परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे।

पहले दिन शुक्रवार को दोनों पालियों में 9552 परीक्षार्थियों में से 6208 यानी 64.99 प्रतिशत ने ही परीक्षा दी थी जबकि 3344 यानी 35.01 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ दी थी।प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक के अलावा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी एमपी सिंह अपर जिला अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिला अधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह समेत पूरा पुलिस प्रशासनिक अमला पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन और शुचिता पूर्ण कराने के लिए प्रयासरत हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...

Gold Silver Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी में बड़ी कटौती,जानें ताजा भाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों...
spot_imgspot_img