Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

स्थापना दिवस का जश्न मनाते ही हांफा बैंक आफ बड़ौदा

  • बैंक में कई दिनों से सेवाएं बदहाल, ग्राहक हलकान

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: बैंक आॅफ बड़ौदा की शाखा में स्थापना दिवस समारोह के बाद व्यवस्था चरमरा गई है। हावी हुई अव्यवस्था के कारण बैंक में चक्कर काट रहे ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा है। हर तक लंबी लाइन लग जाती है। यहां नगर में कार्यरत बैंक आॅफ बड़ौदा की शाखा का लिंक 10 दिन से फेल है। महीने के प्रथम सप्ताह में पेंशनर, कर्मचारी या सामान्य जनता को बाजार में खरीद फरोख्त के लिए बैंक पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में 10 दिनों से ही बैंक का लिंक फेल होने से ग्राहक जहां हलकान है। वहीं प्रतिदिन बैंक का चक्कर लगाने के लिए विवश हैं।

कस्बे में स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा की शाखा में काफी दिनों से अव्यवस्था हावी हो रही है। आलम यह है कि बैंक में खाता तक नहीं खुल पा रहा है। बैंक के चक्कर काट रहे ग्राहकों ने बताया कि पिछले दिनों शाखा में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया था। तब से व्यवस्था चरमरा गई है। बैंक में धन निकासी के लिए ग्राहकों को कई कई चक्कर लगाने पड़ रहे है। उन्हें सर्वर की समस्या बताकर दौड़ाया जा रहा है।

इसी प्रकार डेबिट कार्ड प्राप्त करने में भी ग्राहकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई कई माह के आग्रह के बावजूद डेबिट कार्ड मयस्सर नहीं हो रहा है। नए बचत खाते पर जारी होने वाले डेबिट कार्ड भी कई माह से खटाई में पड़े हुए है। इसके अलावा एक्सपायर कार्ड भी अनुरोध के बावजूद जारी नही किया जा रहा है। बैंक में अव्यवस्था के चलते कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर निवासी साजिद का चालू अकाउंट नहीं खुल पा रहा है।

साजिद ने बताया कि वह पिछले 10 दिन से बैंक की परिक्रमा कर रहा है, फिर भी उसका खाता नहीं खुल पा रहा है। बहरहाल बैंक आॅफ बड़ौदा की इस शाखा में अव्यवस्था हावी होने के चलते खातेधारक हलकान हो रहे हैं। बैंक को खातेधारकों के सामने पेश आ रही असुविधा से मानो कोई सरोकार नहीं है।

इसके चलते ग्राहकों का बैंक की इस शाखा की सेवाओं को लेकर मोह भंग होता जा रहा है। वहीं, शाखा प्रबंधक आशु मित्तल का कहना है कि सर्वर की समस्या ऊपर से है, करंट अकाउंट की समस्या एक स्टाफ के साथ घरेलू समस्या में चलते बनी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img