- 2.5 करोड़ की लागत से किया जा रहा बूढा बाबू तालाब का सौंदर्यीकरण
जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जनपद के पौराणिक स्थलों का कायाकल्प कराने पर विशेष रूप से बल दिया जा रहा है। जिसके चलते कस्बे के बूढृा बाबू तालाब का 2.5 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर गुरुवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने सौंदर्यकरण कार्य का निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयासों से एक ओर जहां गंदेवड़ा स्थित गंगा-यमुना के संगम स्थल को पयर्टन स्थल के रूप में विकसित कराया जा रहा है। वहीं कस्बे के प्राचीन बूढा बाबू तालाब का भी सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। गुरुवार को केबिनेट मंत्री सुरेश राणा के निर्देश पर में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता ने बूढ़ा बाबू तालाब का निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण का जायजा लिया।
उन्होंने सौंदर्यीकरण कार्य तेज गति से संपन्न कराने के निर्देश मेघा गुप्ता ने बताया कि बूढ़े बाबू तालाब के कार्य मे विकास प्राधिकरण द्वारा सामने की बाउंड्री, मैन गेट व पैदल चलने का मार्ग का कार्य कराया जा रहा है तथा नगर पंचायत द्वारा एक कैंंटीन व आठ शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बूढ़ा बाबू तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य कोरोना महामारी के लोक डाउन के चलते धीमी गति से चल रहा था, लेकिन तालाब का कार्य जल्द ही पूर्ण करा दिया जाएगा।

