जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कोरोना संक्रमण के चलते पिछले पांच माह जहां शहर के ब्यूटी पार्लर सूने पड़े हुए थे, लेकिन अब त्योहार और सहालग नजदीक होने की वजह से ब्यूटी पार्लरों में रौनक फिर से लौटने लगी है और कोरोना का असर अब पार्लर के काम पर दिखना कम हो गया है। इस समय पार्लरों की ओर से कई स्पेशल पैकेज भी चलाए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं इन आफर्स के प्रति आकर्षित हो सकें।

ब्लू हैवेंस ब्यूटी एंड मैकअप स्टूडियों ऑनर डॉ. रचना पंडित का कहना है कि जून और जुलाई में तो पार्लर में कम नहीं आया था, लेकिन अब काफी काम आ रहा है। वहीं सहालग के लिए भी बुकिंग शुरु हो चुकी है और अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं पार्लर पहुंच रही है। कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करने के साथ ही पार्लरों में काम किया जा रहा है।

फॉर अवर ब्यूटी पार्लर संचालिका प्रतिभा कोठारी का कहना है कि पार्लर में काम पहले से सही आ रहा है। हालांकि पार्लर सीखने वालों की संख्या में कमी आई है। मगर आनलाइन क्लासेज के जरिए मेकअप टिप्स दिए जा रहे हैं।

एम बेलिश मेकअप स्टूडियों मेकअप आर्टिस्ट प्रिया बत्रा का कहना है कि एक दो महीने तो थोड़ा काम कम रहा था, लेकिन अब नवंबर और दिसंबर में होने वाली शादियों के लिए बुकिंग शुरु हो गई है और महिलाओं ने भी पार्लर आकर काम कराना शुरु कर दिया है। जिससे अब काम पर कोरोना का कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है।

लॉरिअट ब्यूटी पार्लर की आनर नविता जैन का कहना है कि पार्लर में काम आना शुरु हो गया है। त्योहारों व शादियों को लेकर भी बुकिंग हो रही है। वही पार्लर काम कराने के लिए आने वाली महिलाओं को पहले फोन पर अप्वाइंटमेंट दिया जा रहा है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके।

