Home Uttar Pradesh News Bijnor कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का प्रारम्भ

कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का प्रारम्भ

0
कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का प्रारम्भ
  • सैकड़ों महिलाओं के साथ गांव में निकाली गई कलश यात्रा

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: नांगलसोती मेंश्रीमद्भागवत कथा के प्रारम्भ से पूर्व सैकड़ों महिलाओ के साथ गांव के अनेक मौहल्लों से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसके बाद बाजार वाली धर्मशाला श्रीमद्भागवत कथा का शुभ आरम्भ मंत्रोउच्चार के साथ किया गया।

गुरुवार को नांगल सोती के मुख्य बाजार और अनेक मौहल्लों में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाओं सुसज्जित वस्त्र धारण करके अपने सिर पर कलश में पवित्र जल धारण किये पंक्तिबद्ध चल रही थी।

इस दौरान सभी भक्तगण प्रभु का गुणगान करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा में कथा व्यास महाराज अमरीष वृन्दावन, मुख्य यज्ञमान शारदा मेहरा, अर्चना पवार, ठाकुर सिंह, सुबोध वर्मा, सतीश वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, दिनेशबाला, चंचललता, मुनिता, सुभाषचन्द, पंकज कुमार, रामकुमार, राजू सिंह, सुशील फौजी आदि मौजूद रहे।