Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

भाकियू ने धरना स्थल पर तहसीलदार को घेरा

  • कृषकों की विभिन्न समस्याओं का निदान यथाशीघ्र ही कराने की मांग उठाई

जनवाणी ब्यूरो।

धामपुर: भाकियू के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। समस्याओं के समाधान को लेकर तहसीलदार आरसी चौहान का धरना स्थल पर घेराव किया।

अल्हैपुर ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत राणा, कवि राज सिंह, राम कुमार सिंह, रघुवीर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया।

किसानों ने तहसीलदार का धरना स्थल पर घेराव कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही तहसील परिसर में फर्द बनवाने के नाम पर खिड़की पर की जा रही अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाकर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने एसडीएम के नाम प्रेषित 11 सूत्रीय एक ज्ञापन सौंपकर यथाशीघ्र ही समस्याओं का स्थाई समाधान कराने की भी मांग उठाई। इस अवसर पर ब्लॉक महासचिव कविराज सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, मंगू सिंह, पदम सिंह, अजयपाल सिंह, राम बहादुर सिंह, सोमपाल सिंह, यशपाल सिंह, देवराज सिंह आदि शामिल रहे। उधर तहसीलदार आरसी चौहान ने फर्द बनाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img