Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

बाराबंकी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई कार, पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू करी है।

जानकारी के अनुसार, गुजरात के सूरत से घर लौट रहे कार सवार अयोध्या जिले के निवासी दो बच्चों समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । मृतकों में पटरंगा थाना क्षेत्र निवासी दंपती व दो बच्चे तथा रुधौली थाना क्षेत्र निवासी दो सगे भाई हैं। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल से लेकर मृतकों के घर तक कोहराम मचा है।

हादसा बुधवार की भोर करीब 3:00 बजे अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर के समीप हुआ। जिसमें हाईवे पर पहले से खड़े कंटेनर से अयोध्या की ओर जा रही कार पीछे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के परसाऊ निवासी अजय कुमार यादव (25) पुत्र बंशीलाल, रुदौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अजय कुमार वर्मा (34) पुत्र बिपत वर्मा व उसका भाई राम जन्म (28), पत्नी सपना (28), बेटा आर्यन (8) व यश (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए तक तत्काल सीएससी राम सनेही घाट पहुंचाया।

चिकित्सकों ने सभी घायलों को मृत घोषित कर दिया। जिसकी की सूचना मिलते पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया ।

एएसपी उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि लखनऊ अयोध्या हाईवे पर खड़े कंटेनर से कार टकरा गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतक गुजरात से जनपद अयोध्या अपने घर जा रहे थे। सूचना पर मृतकों के परिजन आ गए हैं। रामसनेहीघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मामले की जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img