Home Delhi NCR महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने किया बड़ा खुलासा, “आप” में मचा घमासान

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने किया बड़ा खुलासा, “आप” में मचा घमासान

0
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने किया बड़ा खुलासा, “आप” में मचा घमासान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को सुकेश चंद्रशेखर ने चौकाने वाला खुलासा किया है। मिली जानकारी के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सुकेश को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया था। इसी दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है और अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का होगा।

सुकेश चंद्रशेखर ने आगे कहा कि मैंने लिखित में शराब नीति मामले में सब कुछ बता दिया है और मैं सबका पर्दाफाश करुंगा… इन सबके (मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन) वज़ीर अरविंद केजरीवाल हैं। मैं इन सबके साथ 2015 से जुड़ा हुआ हूं।