Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

पटना में बड़ा बवाल: सड़क हादसे के पीड़ितों से मिलने पहुंचे मंत्री और विधायक पर ग्रामीणों ने किया हमला, लाठी-डंडे लेकर दौड़ाया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने पहुंचे राज्य सरकार के मंत्री और विधायक पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस भीड़ को देख मंत्री और विधायक को जान बचाकर गांव से एक किलोमीटर दूर तक भागना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

शनिवार सुबह पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिकिरियावां हाल्ट के पास एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव के निवासी थे। बुधवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया मृतकों के परिजनों से मिलने मलावां गांव पहुंचे।

ग्रामीणों की नाराजगी भड़की

पीड़ित परिवारों से औपचारिक मुलाकात के बाद जब दोनों नेता वापस लौटने लगे, ग्रामीणों ने उन्हें कुछ देर और रुकने का आग्रह किया। लेकिन मंत्री ने कहा कि वे सभी परिवारों से मिल चुके हैं और उन्हें आगे अन्य कार्यक्रमों में जाना है।

इसी बात पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। लोगों का आरोप था कि हादसे के दिन विधायक के कहने पर ही उन्होंने सड़क जाम हटाया था, लेकिन आज तक उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा या ठोस आश्वासन नहीं मिला।

लाठी-डंडे लेकर टूट पड़ी भीड़

मंत्री और विधायक के रवैये से नाराज भीड़ ने अचानक लाठी-डंडे निकाल लिए और दोनों नेताओं को दौड़ा लिया। हालात बिगड़ते देख मंत्री और विधायक ने किसी तरह दौड़कर जान बचाई और गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर सुरक्षित पहुंचे।

पुलिस फोर्स तैनात, स्थिति नियंत्रण में

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिशें की जा रही हैं। अभी तक किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img