Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

भाजपा ने 9 प्रत्याशियों का किया ऐलान

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 9 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। घोषित प्रत्याशियों में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत सात मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा केन्द्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के करीबी माने जाने वाले लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा को भी नाम नौ प्रत्याशियों की सूची में शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं।

जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल 6 जुलाई को खत्म हो रहा है। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु, संसदीय कार्य और औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी अभी किसी सदन के सदस्य नहीं है। इसके अलावा लिस्ट में बनवारी लाल दोहरे और मुकेश शर्मा का भी नाम है। गौरतलब है कि विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसमें समाजवादी पार्टी को 4 और भाजपा को 9 सीटें मिलना तय है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img