Home Uttar Pradesh News Meerut भाजपा मंदिर, मस्जिद की करती है राजनीति: मनीषा

भाजपा मंदिर, मस्जिद की करती है राजनीति: मनीषा

0
भाजपा मंदिर, मस्जिद की करती है राजनीति: मनीषा
  • सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी ने जनसभा को किया संबोधित, मांगे वोट

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मेरठ कैंट विधानसभा-47 से गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत ऋषिनगर में विनोद राणा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जनसभा की अध्यक्षता गीता चिकारा व संचालन सुदीप जैन ने किया।

राजेन्द्र सिंह, सीडी वर्मा, करतार सिंह, आरती मलिक, गोविंद कुमार आदि ने अपने विचार रखते हुए वर्तमान सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध मेरठ कैंट से गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत को भारी बहुमत से विजयी बनाते हुए प्रदेश में गठबंधन सरकार बनाने का आह्वान किया।

जनसभा में अपार स्नेह व समर्थन प्राप्त होने पर मनीषा ने सभी का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं की समस्याओं पर ध्यान न देकर यह सरकार मंदिर मस्जिद की राजनीति करती है। हमारी सरकार बनने पर मेरठ कैंट में बेहतर सड़के, लाइब्रेरी, स्किल सेंटर व खेल स्टेडियम आदि बनाने का मेरा अपना संकल्प है जिससे पूर्ण करने के लिए मैं जी जान एक कर दूंगी।

आप सभी से निवेदन है कि आने वाली 10 फरवरी को चुनाव चिन्ह नल के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं। इस अवसर पर हरपाल शर्मा, नवीन गोयल, सुशील, राजबीर सिंह, नरेश मलिक, देवांश यादव, तुषार चिकारा, यश राणा, प्रदीप ढाका आदि मौजूद रहे।