जनवाणी ब्यूरो |
बिनौली: स्वच्छता ही सेवा सप्ताह अभियान के तहत शुक्रवार को संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल लाक्षाग्रह बरनावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की। बैठक के मुख्य वक्ता वरिष्ठ नेता राजीव धामा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वे जन्मदिवस पर देशभर में स्वछता अभियान सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।
हम सबको मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है। इसके बाद राजीव धामा के नेतृत्व में पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, गौरव त्यागी, अनीश कुरैशी, राजीव रहतना, बिजेंद्र दरकावदा, क्षितिज कुलश्रेष्ट ने बरनावा में पंचायत घर सामने जमा गंदगी की साफ सफाई की ओर लोगों से साफ सफाई रखने की अपील की।