Home Uttar Pradesh News Meerut Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

0
Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा कॉलोनी स्थित अंबेडकर धर्मशाला में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जीवनदान चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा आयोजित किया गया।

22

शिविर का आयोजन गौरव झुन्नापुरिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया। इस दौरान समाज सेवा की भावना साफ देखने को मिली और युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद नरेश जाटव और कमला देवी मौजूद रहे, जिन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया।

शिविर की खास बात यह रही कि ब्लड डोनर नरेश उर्फ सुल्तान ने इस अवसर पर अपना 152वां रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

इस अवसर पर गौरव झुन्नापुरिया, नरेश उर्फ सुल्तान, अभिलाष भारती, अनुज प्रजापति, बिट्टू जाटव, हिमांशु, देवेंद्र सागर, इंद्रपाल मास्टर, आकाश ऊंटवाल, सोनू जाटव, सत्ते जाटव, सचिन जाटव, रमन जाटव और सिब्बू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर ने समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here