Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

गंगा में नहाने गए डूबे दोनों युवकों के शव मिले

  • एक का रविवार को मिल गया था शव 

जनवाणी संवाददाता |

बास्टा: क्षेत्र के गांव रसूलपुर नंगला निवासी साथियों के साथ रविवार की दोपहर को गंगा नहाने गए तीन युवक गंगा में नहाते समय डूब गए थे। तलाश करने पर रविवार की शाम को एक युवक का शव मिल गया था। दो युवकों की तलाश जारी थी।बास्टा क्षेत्र के गांव रसूलपुर नगला निवासी आठ नौ युवक रविवार की दोपहर खादर मखदुमपुर के सामने गंगा पर लगी प्लेज पर गए थे। प्लेज पर पहले तो तरबूज खरबूजे खाए फिर उसके बाद गंगा में नहाने लगे।

42 5

बताया जा रहा है कि नहाते समय गांव रसूलपुर नगला निवासी तीन युवक सुहेल, राजू, जावेद गंगा में डूब गए। गंगा के किनारे लगी प्लेज पर काम करने वाले मजदूरों ने युवकों की बचाने की तमाम कोशिश की लेकिन बच नहीं सके। रसूलपुर नगला निवासी युवकों ने गांव के लोगों को सूचना दी गांव के लोगों को खबर मिलने पर गांव में कोहराम मच गया।

गांव के सैकड़ों लोग गंगा पर पहुंचकर डूबे हुए युवकों की तलाश करने लगे। इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। एसडीएम चांदपुर वीरेंद्र सिंह मौर्य व कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के व एंबुलेंस के साथ गंगा पर पहुंच गए। गोताखोर पुलिस ने गांव वासियों की मदद से तलाशी में तीन युवकों में से दो युवक गांव रसूलपुर नगला निवासी रविवार की शाम को सुहेल करीब 18 वर्ष को निकाला गया।

चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो युवकों की तलाश जारी में एक युवक राजु 19वर्ष सोमवार की दोपहर को शव मिल गया है। तीसरे युवक की तलाश जारी है मौके पर थाना चांदपुर अमरोहा जनपद के थाना मंडी धनोरा मेरठ क्षेत्र की पुलिस मौजूद है युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img