Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

ब्राह्मण महासंघ के महानगर अध्यक्ष विवेक का स्वागत

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: निर्भय पाल शर्मा मार्केट स्थित कार्यालय पर ब्राह्मण समाज की ओर से पूर्व बार संघ अध्यक्ष अरविंद वत्स व रविंद्र शर्मा की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमें राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के महानगर अध्यक्ष विवेक कौशिक का स्वागत किया गया। विवेक कौशिक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस मौके पर पूर्व बार संघ अध्यक्ष अरविंद वत्स ने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा विवेक कौशिक को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया और कहां कि विवेक कौशिक के महानगर अध्यक्ष नियुक्त होने से समाज को नई दिशा व बल मिलेगा।

इसी कड़ी में रविंद्र शर्मा और राजीव शर्मा ने संयुक्त रुप से कहा कि विवेक कौशिक के महानगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर सर्व समाज के सम्मान की लड़ाई लड़ने मे मदद मिलेगी। वरिष्ठ ब्राह्मण नेता मयंक शर्मा ने कहा कि राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ हमेशा से ही ब्राह्मण समाज समाज से जुड़े मुद्दों पर मजबूती के साथ आवाज उठाता रहा है और आगे भी समाज हित की लड़ाई जारी रखेगा।

इस मौके पर राजू पंडित व गौरव कपिल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। गौरव कपिल, मुकुल मोगा, मोहित पंडित, शिवा, शुभम शर्मा, विनीत शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, हर्षित त्यागी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img