Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

लाखों का माल समेटकर दुल्हन फरार

  • लुटेरी दुल्हन: 23 मई को गजरौला में हुई थी अंगूठी पहनाने की रस्म
  • डेढ़ लाख नकद व 6 लाख 50 हजार खाते में आॅनलाइन डलवाए

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिव्यांग बेटे की दुल्हन शादी के चार दिन बाद लाखों का माल समेट कर फरार हो गई। सोमवार को भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी आॅफिस का घेराव किया और हंगामा किया। एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। गंगानगर के आई-341 के रहने वाले अशोक का इकलौता बेटा अनुज दिव्यांग है। अनुज की शादी के लिए अशोक ने गांव मुबारिकपुर थाना भावनपुर निवासी परिचित अमोद कुमार पुत्र लल्लू सिंह से संपर्क किया था। अमोद ने उनकी मुलाकात चांदपुर जिला बिजनौर के रहने वाले कुलविंदर और गजरौला जिला अमरोहा के रहने वाले राजेश उर्फ भूरा से कराई। दोनों युवकों ने अशोक से कहा, शादी का खर्चा उन्हें खुद उठाना होगा।

इसके बाद उन्होंने अशोक की मुलाकात गजरौला की रहने वाली वीरमति से कराई। शादी के लिए साढ़े छह लाख की रकम लेकर वीरमती ने 26 मई को रीना नाम की अपनी कथित बेटी से गजरौला के एक मंडप में अशोक के बेटे अनुज की शादी करा दी। लड़के के परिजनों का आरोप है शादी के पांच दिन बाद एक जून की दोपहर रीना लगभग आठ लाख की ज्वेलरी व करीब एक लाख की नकदी समेटकर घर से फरार हो गई। घर से फरार होती लुटेरी दुल्हन घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने दो जून को आरोपियों के खिलाफ गंगानगर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़ित परिवार भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी आॅफिस पहुंचा और यहां जमकर हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी से मिलकर पीड़ित पक्ष ने मदद की गुहार लगाई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पीड़ित परिवार को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गिरोह में छह लोग शामिल

शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह में छह लोग शामिल है। जिनमें बिचौलियों की भूमिका निभाने वाला राजेश उर्फ भूरा निवासी मुरादाबाद व कुलविंदर सिंह चपराना है। जबकि रीना नाम की लड़की दुल्हन की भूमिका निभाती है। वीरमती पत्नी चरण सिंह निवासी संभल दुल्हन की मां व रीता पत्नी देवेंद्र निवासी गजरौला दुल्हन की भाभी और सेविंद्र पुत्र चरण सिंह निवासी संभल दुल्हन के भाई की भूमिका निभाता है।

दुष्कर्म मामले में इस्तेमाल आल्टो कार बरामद

भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10वीं की छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने घटना में इस्तेमाल आल्टो कार बरामद कर ली है। जबकि अब भी दो मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। जिसको लेकर आज पीड़ित पक्ष की ओर से भाजपाई थाने का घेराव कर सकते है। गौरतलब है कि एक गांव निवासी छात्रा की पचपेड़ा के रहने वाले रजा ने अश्लील वीडियो बना ली थी। इसके बाद विडियों वायरल करने की धमकी देकर एक महिला और डा. नाजिम निवासी गांव कैली थाना सरधना की मदद से छात्रा को आल्टो कार संख्या यूपी-15 डीएफ 4847 में डालकर जंगल में ले गया।

जहां पर उसने छात्रा की अश्लील फोटो खींचे थे। जिसकी जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनो ने थाने पहुंचकर रजा एक महिला व कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रजा को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन दूसरे आरोपी व कार चालक डा. नाजिम को पुलिस नही पकड़ सकी है। सोमवार को पुलिस आरोपी कार चालक डा. नाजिम के घर दबिश देने के लिए पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही नाजिम अपने घर का ताला लगाकर परिवार के साथ फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छात्रा को लेजाने मे शामिल आल्टो कार को बरामद कर लिया और थाने ले गई। भावनपुर थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया छात्रा को कार में डालकर ले जाने वाले आरोपी नाजिम को पकड़ने के लिए तीन टीम बनाई गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...

Gold Silver Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी में बड़ी कटौती,जानें ताजा भाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों...
spot_imgspot_img