Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर साधा निशाना, बोलीं- दलित की बेटी पर किया था जानलेवा हमला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बहुजन समाज पाटी की मुखिया मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि उपेक्षित वर्गों का ग्रंथ रामचरितमानस, मनुस्मृति आदि नहीं भारतीय संविधान है। बाबा साहेब ने इन्हें शूद्रों की नहीं बल्कि एसटी, एसटी और ओबीसी की संज्ञा दी है। सपाई शूद्र कहकर उनका अपमान कर रहे हैं इससे संविधान की अवहेलना हो रही है। सपाध्यक्ष को संविधान का आदर करना चाहिए।

मायावती ने कहा कि सपा प्रमुख को इनकी वकालत करने से पहले लखनऊ गेस्ट हाउस के दो जून 1995 की घटना को भी याद कर अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। देखना चाहिए कि जब सीएम बनने जा रही है एक दलित की बेटी पर सपा सरकार ने जानलेवा हमला कराया था। वैसे भी यह जगजाहिर है कि देश में एससी, एसटी, ओबीसी, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के आत्म सम्मान एवं स्वाभिमान की कदर बीएसपी में ही थी।

उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी दलितों आदिवासियों में ओबीसी समाज के शोषण, अन्याय, नाइंसाफी तथा इन वर्गों में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों आदि की उपेक्षा तिरस्कार के मामले में कांग्रेस भाजपा व समाजवादी पार्टी कोई भी कम नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img