Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

बिना अुनमति नही लगगें कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए कैंप: डीएम

  • डीएम ने शिवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत अधिकारियों को दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम रमाकान्त पाण्डेय ने शिवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत कांवड़ यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओ के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक पर स्थित प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला अस्पताल में कार्य समय अर्थात् वर्किंग हॉर्स में कोविड टैस्ट कराने तथा टेस्ट के बाद कावड यात्रियों को रिपोर्ट भी यथाशीघ्र उपलब्ध कराए जाने की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि जिन कांवड यात्रियों ने आनलाईन पंजीकरण कराया है, उनको कोविड टेस्ट कराना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि कांवड़ यात्रियों की सेवा अथवा उनके लिए जलपान की व्यवस्था के लिए आयोजित होने वाले कैम्पों के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी, अनुमति के बाद ही कैम्पों के आयोजन की कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने उक्त निर्देशों के सम्बन्ध में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को भारत सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दुशवारी न होने पाए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. ज्ञान सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी ब्रजभूषण, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एस के निगम, उपनिदेशक कृषि, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त एमओआईसी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...

Gold Silver Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी में बड़ी कटौती,जानें ताजा भाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों...
spot_imgspot_img