जनवाणी ब्यूरो |
थानाभवन: स्वामी अमरदेव महाराज की 29वीं पुण्यतिथि पर आसपास के राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में हवन पूजन कर के भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर स्वामी रामदेव महाराज ने भक्तों को गुरु को मानव के जीवन में गुरु का महत्व बताते हुए कहा कि मानव का गुरु के बिना कल्याण नहीं हो सकता इस धरती पर गुरु शिक्षा जरूरी है।
थानाभवन में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित पंचतीर्थी आश्रम में स्वामी अमरदेव महाराज की 29वी पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर आश्रम में श्रद्धालु ने पंचतीर्थी आश्रम में पुण्यतिथि मनाने के लिए एकत्र हुए। शनिवार को श्रद्धालुओं ने सत्संग शुरू किया व रामायण के भोग बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में हवन पूजन किया।
हवन को पंड़ित भारत भाषण शर्मा ने संपन्न कराया। इस मौके पर पंचतीर्थी आश्रम के महंत स्वामी रामदेव महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि मानव के जीवन में गुरु का स्थान माता-पिता से भी बढ़कर होता है। क्योंकि माता-पिता आदमी को जन्म देते हैं लेकिन उसे जीवन में श्रेष्ठ और जीने के लायक गुरु ही बनाता है। गुरु के ज्ञान के बिना मानव का कल्याण नहीं है। गुरु का महत्व हमारे आदि अनादि काल से धार्मिक ग्रंथों में भी मौजूद है। इस अवसर पर स्वामी अमरदेव सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा।