Home Uttar Pradesh News Shamli हाइवे पर टायर फटने से कार पलटी, महिला की मौत

हाइवे पर टायर फटने से कार पलटी, महिला की मौत

0
हाइवे पर टायर फटने से कार पलटी, महिला की मौत
  • पानीपत से दवाई लेकर शामली लौट रहा था परिवार

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: शामली शहर के मोहल्ला काकानगर निवासी यश सोमवार दोपहर करीब एक बजे अपनी मां सविता (46) व बाबा सुरेंद्र के साथ पानीपत से दवाई लेकर कार से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 709 एडी पर शामली बाइपास ओवरब्रिज के निकट पहुंचे, तभी अचानक कार का चालक साइड वाला अगला टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार महिला सविता की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि यश व सुरेंद्र बाल-बाल बच गए। मौके पर राहगीरों की भी जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस टीम भी अस्पताल में पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी हासिल की। इस दौरान परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।