जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए कार्यालय में बुलाया है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने 16 अप्रैल सुबह 11 बजे बुलाया है। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल से भी दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले को लेकर पूछताछ होगी।
CBI summons Delhi CM and AAP national convenor Arvind Kejriwal on April 16 to question him in the excise policy case. pic.twitter.com/jlStNKhU2Y
— ANI (@ANI) April 14, 2023
सीबीआई की नोटिस पर आम आदमी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, अत्याचार का अंत जरूर होगा। उन्होंने इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल से पहले ही कह दिया था कि जेल जाने का अगला नंबर आपका है।
संजय सिंह ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि आपने देश का पैसा अपने दोस्त (अडानी) के बिजनेस को बढ़ाने के लिए लगाया है। केजरीवाल के खिलाफ साजिश रची गई। लेकिन इस साजिश के खिलाफ केजरीवाल की लड़ाई रुकेगी नहीं। आपने जो लाखों करोड़ों रुपये का घोटाला किया है उसके बारे में देश के हर कोने में जाकर बताना जरूरी है।
अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का समन भेज रहे हैं। मैं PM मोदी को बताना चाहता हूं कि आप और आपकी सरकार सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डुबे हुए हैं और अरविंद केजरीवाल की लड़ाई ये सीबीआई का समन भेजने से नहीं रुकेगी। 16 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने, जेल भेजने और उनके खिलाफ… pic.twitter.com/wMScwtMzC5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2023

