Home Delhi NCR कल मनीष सिसोदिया को अदालत में पेश करेगी सीबीआई!

कल मनीष सिसोदिया को अदालत में पेश करेगी सीबीआई!

0
कल मनीष सिसोदिया को अदालत में पेश करेगी सीबीआई!

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जांच में सहयोग नहीं करने के कारण सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर मिली है कि सीबीआई के सवालों का जवाब देने से मनीष सिसोदिया बच रहे थे।

सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई कल सोमवार को दोपहर में अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है।

उधर, दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना कि पूरी दिल्ली में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। चारो तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अफसरों ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बता दें कि आज रविवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई दिल्ली शराब घोटाला केस में आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने काफी सुरक्षा इंतजाम कर रखे हैं। वहीं आप के कई नेता इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।

दरअसल, दिल्ली शराब घोटाला केस में सीबीआई ने डिजिटल सबूत एकत्रित किए और धारा 120बी के तहत यानि सबूत नष्ट करने के आरोप में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने किया गिरफ्तार