Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

सीसीएसयू में 401 पौधे रोपकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में गुरूवार को पौधा रोपण किया गया। इस उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा की अध्यक्षता में 401 पीपल के पौधे रोपे गए।

कुलपति प्रो नरेंद्र कुमार तनेजा ने कहा कि जो पौधे लगाए जा रहे हैं उनके साथ उस व्यक्ति का नाम भी अंकित होना चाहिए। जिससे उस पौधे की देखरेख हो सके। कुलपति ने कहा कि देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ रहा है।

शिक्षा के प्रति उनकी विशेष रूचि रहती है। सरकार ने जो नई शिक्षा नीति 2020 जो बनाई है, वह रोजगार के लिए वरदान साबित होगी। हम लोगों को भी नई शिक्षा नीति के अनुसार अपने को तैयार करना चाहिए।

04 12

इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दें। इस दौरान प्रति कुलपति प्रो वाई विमला, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, वित्त अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता, कुलानुशासक प्रो. बीरपाल सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूप नारायण, प्रो. प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img