Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

सावधानी के साथ शुरू होंगी सीसीएसयू फाइनल ईयर परीक्षा

  • अनलॉक 4.0 का सीसीएसयू परीक्षा पर नही हुआ कोई असर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय यूजी- पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षा आज से शुरू होने जा रही है। कोविड़-19 की वजह से मार्च में स्थगित की गई परीक्षाएं फिर से शुरू करना सीएसएसयू को काफी मंहगी पड़ने वाली हैं।

बता दें कि सीसीएसयू के आज से शुरू होने वाली यह परीक्षा तीन पालियो में होगी। प्रोफेसनल कोर्सेज की परीक्षाएं 4 सितंबर और बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 11 सितंबर से होंगी। यूजी- पीजी अंतिम वर्ष परीक्षा में एक लाख 12 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे।

कक्षों को तीन बार किया जाएगा सैनिटाइज

परीक्षा तीन पालियों में होनी है। इसमें सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षाएं 11:30 से 1:30 तक और तीसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2:30 से 4:30 के बीच होगी।

ऐसे में परीक्षा के दौरान केंद्रों को रोजाना तीन बार सैनिटाइजेशन कराना होगा। इस तरह हर केंद्रों पर रोजाना चार से पांच हजार रुपये सैनिटाइजेशन पर ही खर्च हो जाएंगे।

हर सेंटर पर कम से कम दो थर्मल स्कैनर रखने होंगे। बीएड की तरह ही जिन छात्र-छात्राओं को टेंपरेचर होगा, उनको अलग कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा में सभी नियम बीएड प्रवेश परीक्षा की तरह ही लागू होंगे।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक कमरे में पहले से आधे छात्र-छात्राएं बैठेंगे। बीच में एक कुर्सी को हटा दिया जाएगा। सभी को इसी तरह से सीटिंग प्लान बनाने के लिए कहा गया है।

ऐसे में कमरों की संख्या भी दोगुनी रहेगी। सभी सेंटरों से कहा गया है कि मेन गेट पर दो थर्मल स्कैनर रखें, जिससे हर छात्र का तापमान चेक किया जा सके।

जिसको तापमान 99 या उससे ज्यादा होगा, ऐसे छात्र-छात्राओं को परीक्षा अलग कमरों में दिलाई जाएगी। गेट पर एंट्री के समय सभी के हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। हर छात्र-छात्रा को मास्क पहनकर आना होगा नहीं तो एंट्री नहीं दी जाएगी।
इनकी होगी परीक्षा

वार्षिक प्रणाली में फाइनल इयर के छात्र

  1. बीए : 57171
  2. बीकाम : 18187
  3. बीएससी : 7598
  4. एमए : 19111
  5. एमकाम : 6821

सेमेस्टर प्रणाली, फाइनल इयर के छात्र

  1. बीएएलएलबी : 2132
  2. बीबीए : 5206
  3. बीसीए : 5006
  4. बीएससी एजी : 1413
  5. एलएलबी : 8936
  6. एमए : 4535
  7. एमकाम : 1597
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img