Home Uttarakhand News Dehradun चारधाम तीर्थ पुरोहितों ने किया प्रदेश सरकार का पिंडदान ?

चारधाम तीर्थ पुरोहितों ने किया प्रदेश सरकार का पिंडदान ?

0
चारधाम तीर्थ पुरोहितों ने किया प्रदेश सरकार का पिंडदान ?
  • देव स्थानम बोर्ड के खिलाफ आंदोलनरत चारधाम पुरोहित

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: बीते दो महिनों से देव स्थानम बोर्ड के खिलाफ आंदोलनरत चारधाम तीर्थ पुरोहितों ने प्रदेश सरकार का पिंडदान।
शनिवार को गंगोत्री -यमुनोत्री, बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने प्रदेश सरकार द्वारा गठित देव स्थानम बोर्ड के विरोध में गंगतोत्री धाम, केदारनाथ धाम में सरस्वती और मंदाकिनी नदी के तट पर प्रदेश सरकार का पिंडदान कर अपने गुस्से का इजहार किया। शनिवार को आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि गंगोत्री-यमुनोत्री, बद्री-केदार मंदिर समिति को भंग करके सरकार ने जबरन देव स्थानम बोर्ड का गठन किया है और बोर्ड का गठन होने के बाद तीर्थ पुरोहितों एवं स्थानीय लोगों के हक-हकूकों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

गंगतोत्री धाम धाम के तीर्थ पुरोहितों ने गंगा नदी के तट पर प्रदेश सरकार का पिंडदान किया। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री की फोटो के आगे पिंड दिये। गंगतोत्री-यमुनोत्री, केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित देव स्थानम बोर्ड के विरोध में दो माह से आंदोलन करते आ रहे हैं।

तीर्थ पुरेाहितों की मांग है कि पूर्व की भांति गंगतोत्री- यमुनोत्री, बद्री-केदार मंदिर समिति को संचालित करते हुये देव स्थानम बोर्ड को भंग किया जाय। देव स्थानम बोर्ड तीर्थ पुरोहितों के हक-हकूकों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। तीर्थ पुरोहितों ने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि सरकार इसके बाद भी नहीं चेती तो आंदोल को उग्र रूप दिया जायेगा।