- सुबह खिला कमल, दोहपर होते-होते मुरझा गया
- बड़ी बढ़त के बाद लगातार लीड होती गई कम, इलेक्शन पहुंचा रोमांचक मोड पर
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: विधानसभा 2022 के लिए शुरू हुई मतगणना में पहले राउंड से ही चरथावल विधानसभा सीट की प्रत्याशी सपना कश्यप ने बढ़त लेनी शुरू कर दी थी और यह बढ़त इतनी थी कि लोगों को लगने लगा था कि इस सीट से भाजपा की जीत निश्चित है, परन्तु जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी यह लीड़ कम होती चली गई और नौवें-दसवें राउंड में यह लीड़ न के बराबर रह गई और लोगों की धड़कनें बढ़नी शुरू हो गई।

कूकडा नवीन मंडी स्थल में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। बेलेट वोट की गिनती के बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई और पहले राउंड के रूझान सामने आये, तो उसमें चरथावल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सपना कश्यप ने 4708 मत प्राप्त किये, जबकि गठबंधन प्रत्याशी पंकज मलिक को 827 वोट ही मिल पाये थे। इसी तरह दूसरे राउड की मतगणना में सपना कश्यप को फिर से रिकार्ड मत 6710 मिले, जबकि गठबंधन प्रत्याशी को मात्र 932 वोट ही मिले पाये, तीसरे राउंड में भी सपना कश्यप् ने 4735 वोट प्राप्त किये, जबकि गठबंधन प्रत्याषी को यहां भी केवल 2035 मत ही मिले पाये।
तीन राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सपना कश्यप ने बड़ी बढ़त बना ली थी और लोगों को लगने लगा था कि हर सीट से कमल पूरी तरह खिल जायेगा। इस बीच कई घंटे तक चरथावल विधानसभा सीट के रिजल्ट प्रशासन तक डिक्लेर नहीं किये गये और लगभग 1 बजे के करीब आठवे राउंड के परिणाम घोषित किये, तो बस अचम्भित रह गये। इस राउंड में सपना कश्यप् ने 2828 मत प्राप्त किये थे, जबकि गठबंधन प्रत्याशी को 3841 मत मिले थे। आठ राउंड के बाद जो कुल मत मिले थे, उनमें भाजपा प्रत्याशी को 30093 मत प्राप्त हुए थे |
जबकि गठबबंधन प्रत्याशी को 27937 मत मिले थे और गठबंधन प्रत्याशी कुल 2100 वोट से पीछे रह गया था। 11वें राउंड में यह अंतर केवल 266 मतों का रह गया था और अंतर कम होते ही भाजपा समर्थको की सांसें रूकने लगी थी और गिनती रोमांचक हो चली है। जैसे-जैसे राउंड बढ़ते गये, वैसे-वैसे गठबंधन प्रत्याशी ने भाजपा प्रतयाशी से बढत लेनी शुरू कर दी। 27 राउंड गठबंधन प्रत्याशी पंकज मलिक ने 97068 मत प्राप्त कर लिये थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी सपना कश्यप ने 91649 मत ही प्राप्त किये थे। पंकज मलिक 5419 मतों से विजय हो गये।

