जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर को 10 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु 8 विकेट पर 218 रन ही बना सकी।
चेन्नई के मथीशा पथिराना ने आखिरी ओवर में 19 रन डिफेंड किए। उन्होंने ओवर में 10 ही रन दिए और एक विकेट भी ले लिया। CSK से डेवोन कॉन्वे ने 83 और शिवम दुबे ने 52 रन बनाए। वहीं बेंगलुरु से ग्लेन मैक्सवेल ने 76 और फाफ डु प्लेसिस ने 62 रन बनाए।

