Home Uttar Pradesh News Bijnor व्योगम अग्रवाल हेड बॉय व लुबना हेड गर्ल चुने

व्योगम अग्रवाल हेड बॉय व लुबना हेड गर्ल चुने

0
व्योगम अग्रवाल हेड बॉय व लुबना हेड गर्ल चुने

जनवाणी संवाददाता |

बरुकी: केएस चिल्ड्रेंस अकैडमी में इन्वेस्टर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इन्वेस्टर सेरेमनी का शुभारंभ प्रार्थना सभा से किया गया। छात्र छात्राओं को उनकी तार्किक, बौद्धिक, शैक्षणिक, खेल कार्य कुशलता,उ नकी योग्यता व क्षमता के अनुरूप पद दिए गए। प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने सभी पदस्थ छात्राओं को बैच लगाकर सम्मानित किया।

कक्षा 12 से व्योम अग्रवाल हेड बॉय तथा कक्षा 12 से लुबना हेड गर्ल, कक्षा 11 से आदर्श वाइस हेड ब्वॉय कक्षा 11 से रिद्धि वाईस हेड गर्ल चुनी गई। कक्षा 12 से मनीष वॉय स्पोर्ट्स कैप्टन तथा कक्षा 12 से गर्ल्स स्पोर्ट्स कैप्टन शाइना, वॉइस स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय कक्षा 11 से हर्ष अग्रवाल स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल कक्षा 10 से शिवांगी।