Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

चोरो ने बंद मकान को बनाया निशाना, हज़ारों की नकदी व जेवर चोरी

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरो ने हजारों रुपए की नकदी, सोने.चांदी के जेवर व अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।

नजीबाबाद -किरतपुर मार्ग स्थित ग्राम चौकपुरी निवासी योगेंद्र सिंह के मकान को बन्द पाकर चोरों ने हजारों रुपए की नकदी, सोने.चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिया। बताया जाता कि योगेंद्र सिंह शनिवार को अपने परिजनों के साथ मंडावली थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर रतन में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। रविवार को वह काम करने के लिए फैक्ट्री चला गया।

रविवार की रात जब वह काम पर से लौटकर अपने घर पहुंचा तो योगेंद्र सिंह ने देखा कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ था। कमरे में सामान भी बिखरा पड़ा था। चोरों ने अन्दर बैठ कर आराम से शराब का सेवन भी किया। चोर करीब 40 हजार रुपए की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, रसोई गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img