Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Ajit Panwar Plane Crash: अजित पवार के विमान हादसे में निधन का दावा अफवाह, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया भ्रामक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन को लेकर सोशल मीडिया और कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चल रही खबरों को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस तरह की खबरें अफवाह और भ्रामक हैं। मंत्रालय की ओर से किसी भी स्तर पर अजित पवार से जुड़े किसी विमान हादसे की पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय के नाम पर जिस “रिपोर्ट” के हवाले से घटनाक्रम बताए जा रहे हैं, वह आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है। DGCA और AAIB की ओर से भी इस तरह की किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

विमानन मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि किसी भी विमान हादसे या वीवीआईपी मूवमेंट से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने से पहले विस्तृत और सत्यापित प्रक्रिया अपनाई जाती है। बिना पुष्टि इस तरह की खबरों का प्रसार न केवल भ्रामक है, बल्कि कानूनन कार्रवाई का कारण भी बन सकता है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे असत्यापित सूचनाओं पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक बयानों या विश्वसनीय समाचार स्रोतों से मिली जानकारी को ही साझा करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img