Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

खबर का असर: वाटर टैंक की सफाई कराकर टक्कन फिक्स कराया

  • वाटर टैंक में नहा रहे थे बंदर और फरियादी पी रहे थे पानी

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: ऊन तहसील में पीने के पानी हेतु लगे टैंक का ढक्कन काफी समय से टूटा पड़ा था जिसमें बंदर नहा रहे थे। इसी टैंक से पानी वाटर कूलर में आता है जिसे तहसील में आने जाने वाले फरियादी व कर्मचारी पीते हैं। टैंक का ढक्कन टूटा होने के कारण बंदरों के नहाने से हुए दूषित पानी को ही फरियादियों को पीना पड़ रहा था।

इसके बारे में किसी को जानकारी भी नहीं थी। यह खबर दैनिक जनवाणी ने प्रमुखता से प्रकाशित की जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। उप जिलाधिकारी मणी अरोरा ने नगर पंचायत कर्मियों को बुलाकर टैंक की सफाई कराई तथा ढक्कन मंगवा कर उसे पेंच द्वारा फिक्स किया गया। इसके अलावा तहसील परिसर में भी सफाई कराई गई। फरियादियों एवं अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने दैनिक जनवाणी को धन्यवाद दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img