Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

बाजार बंद कर जताया जीएसटी की बढ़ी दरों का विरोध

  • हैंडलूम व्यापारियों ने किया बाजार बंद, वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: कपड़ों पर पांच प्रतिशत जीएसटी से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किये जाने का विरोध करते हुए गुरुवार को हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने दुकानों को दोपहर एक बजे तक बंद कर विरोध जताया और इस संबंध में एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से वित्त मंत्री को भिजवाया।

8 7

बता दे कि केन्द्र सरकार की ओर से कपड़ों पर पांच प्रतिशत की जगह जीएसटी 12 प्रतिशत किये जाने की तैयारी है। इसे लेकर हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ ने प्रधान नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और दुकानों को बंद कर विरोध जताया। उन्होेंने इस मौके पर एक ज्ञापन वित्त मंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। यहां संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री सरदार दलजीत सिंह आदि ने भी समर्थन दिया। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में प्रधान नवीन अरोड़ा, महामंत्री अंकुर गोयल, नीलकमल रस्तोगी, गुरदीप सिंह कालरा, विपिन रस्तोगी, अजय जैन, विशाल जैन, हर्ष खुराना, अशोक गोयल आदि मौजूद रहे।

वित्त मंत्री के नाम का ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने महामंत्री विपुल सिंघल के नेतृत्व में पैकिंग मटेरियल 1000 तक के जूते और गारमेंट्स/हैंडमेड कार्ड (शादी के कार्ड) पर जीएसटी टैक्स न बढ़ाया जाए, इसको लेकर मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह द्वारा एक ज्ञापन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भिजवाया।

उन्होंने कहा कि देशवासियों को केंद्र सरकार द्वारा चरणबद्ध तरीके से जीएसटी दरों को कम करने की प्रतिबद्धता जताई थी, परंतु इसके उलट हौजरी अंतवस्त्र उद्योग पर पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 फीसदी जीएसटी आगामी एक जनवरी 2022 से करने की बात कही गई है, जो न्याय पूर्ण व तर्कसंगत नहीं है।

इस मौके पर संस्था के महामंत्री विपुल सिंघल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नवीन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अरविंद चौधरी, नमन अग्रवाल, बबीता गुप्ता, हिमा गौड़, कौशिक, विजय आर्य मदन लाल अग्रवाल, अंशुल सिंघल, शिवम कंसल, राकेश गुप्ता, विनीत बिश्नोई, दिलशाद मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img