Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी की मां को एम्स से मिली छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को बृहस्पतिवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनका रक्तचाप अब सामान्य स्थिति में है।

यमकेश्वर विकास खंड के पंचूर गांव निवासी सावित्री देवी (84 वर्ष) को 14 मई को एम्स, ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रैशर सामान्य से अधिक था। वृद्धावस्था की उम्र के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचे भी की गईं।

जांच रिपोर्टों के सामान्य पाए जाने पर उन्हें बृहस्पतिवार को एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि सावित्री देवी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी हैं।

जानकारी देते हुए एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सावित्री देवी का रक्तचाप अब सामान्य है। उन्होंने बताया कि सावित्री देवी को दोपहर समय अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img