Home Uttar Pradesh News Meerut Meerut News: ठंड बरकरार, राहत के आसार नहीं, शीतलहर से जनजीवन बेहाल

Meerut News: ठंड बरकरार, राहत के आसार नहीं, शीतलहर से जनजीवन बेहाल

0
Meerut News: ठंड बरकरार, राहत के आसार नहीं, शीतलहर से जनजीवन बेहाल

जनवाणी ब्यूरो |

मोदीपुरम: पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शीतलहर के चलते तापमान लगातार नीचे बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह-शाम घना कोहरा और दिनभर सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। ठंड इतनी तीखी है कि “हार्ड कपड़ा देने वाली और गैलन वाली” सर्दी का अहसास हो रहा है। खुले में निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

बाजारों में रौनक कम है और सुबह के समय स्कूल-कॉलेज व दफ्तरों की आवाजाही भी प्रभावित दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में तापमान में खास बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं जताई गई है। ऐसे में लोगों को अलाव, गर्म कपड़े और जरूरी सावधानियों के सहारे ही इस शीतलहर का सामना करना होगा।