- अभी और सताएगी ठंड, रिकॉर्ड तोड़ रही सर्दी, जनजीवन हो रहा प्रभावित
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: कड़ाके की ठंड में लगातार इजाफा होता जा रहा है। सीजन में बुधवार का दिन सबसे सर्द रहा। दिन का तापमान गिरकर 12 डिग्री पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी ठंड और सताएगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और वहां से घूमकर आ रही हवाओं के चलते वेस्ट यूपी में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। पिछले 10 दिन से सर्दी के बीच शहरवासी हलकान है।

सर्दी के चलते जल्दी ही घरों में कैद हो जाते है। बफीर्ली हवाओं ने घर से बाहर निकलना मुश्किल कर रखा है। बुधवार को दिन का तापमान लुढ़क कर 12 डिग्री पहुंच गया, सीजन में यह सबसे कम था। शीत लहर के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड हाथ पैरों को सुन्न कर रही है। हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। वहीं, मंगलवार रात में जल्द ही कोहरा छाने लगा था। रात में पाला भी पड़ रहा है।
बुधवार सुबह के समय में भी कोहरा दिखाई दिया। हालांकि, कोहरा जल्दी छूट गया। परंतु, दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 और न्यूनतम 85 दर्ज की गयी। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि सर्दी का असर ऐसे ही रहेगा। सुबह के समय कोहरा और दिन में हवा का असर रहेगा। जिस कारण से मौसम सर्द बना रहेगा।
एक्यूआई में थोड़ा सुधार, लेकिन अभी खराब स्थिति

शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को 300 से नीचे आ गया है, लेकिन अब भी खराब श्रेणी में है। एनसीआर में पिछले दो दिन से हवा की सेहत खराब हो रही है। हवा बहुत ही खराब श्रेणी में चल रही है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 248 दर्ज किया गया है। मुजफ्फरनगर 161, बागपत 208 और गाजियाबाद 317 दर्ज किया गया है।
पिछले 11 दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
25 13.4 7.4
26 14.0 7.0
27 15.7 7.4
28 20.7 7.8
29 16.2 7.5
30 17.6 9.5
31 18.4 8.6
01 16.2 5.5
02 14.8 9.4
03 14.0 6.8
04 12.0 6.1
विभाग की टीम ने 20 फैक्ट्रियों के लिए नमूने
माघ मेले को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्ती शुरू कर दी है पिछले दो दिन में किए गए ताबड़तोड़ छापेमारी में 20 फैक्ट्री के नमूने लिए हैं। अगर कमी मिली तो फिर इन पर बंदी की भी कार्रवाई की जाएगी। प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले को लेकर प्रदेश सरकार के सख्त रवैया के साथ जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी जगह-जगह प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले को लेकर प्रदेश सरकार के सख्त रवैया के साथ जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी जगह-जगह उद्योग इकाइयों पर छापेमारी कर कार्रवाई कर रहा है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मंगलवार को करीब 12 फैक्ट्रियों के यहां पर छापेमारी कर नमूने लिए थे। इसके बाद बुधवार को भी यह दौर जारी रहा सरधना और मेरठ क्षेत्र की करीब 9 फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर नमूने लिए हैं। छापेमारी से फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विजय कुमार का कहना है जिन फैक्ट्रियों के नमूने लिए गए हैं अभी तक वहां पर सब कुछ सही मिला है। अगर कुछ गड़बड़ मिलती है तो फिर उन पर कार्रवाई की जाएगी अभी यह छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। फैक्ट्री मालिकों को साफ-साफ कह दिया गया है कि फैक्ट्री मालिकों को साफ-साफ कह दिया गया है कि माघ मेले को लेकर जो दिशा निर्देश दिए गए हैं। उनके अनुसार ही फैक्ट्री को संचालित रखें।

