Home Uttar Pradesh News Meerut कमेटी का होगा गठन, डीएम से करेंगे गुहार

कमेटी का होगा गठन, डीएम से करेंगे गुहार

0
कमेटी का होगा गठन, डीएम से करेंगे गुहार
  • नादिर अली बिल्डिंग प्रकरण: मकानों में दरारें आने का सिलसिला जारी
  • फैज-ए-आम की दो गुंबदें भी हुई क्षतिग्रस्त

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रहस्यमयी कंपन के चलते जली कोठी इलाके में मंगलवार को भी लोगों में दहशत का माहौल रहा। कुछ और मकानों में दरारें आने के बाद जली कोठी और नादिर अली बिल्डिंग के लोगों ने फैसला किया है कि अब एक कमेटी का गठन कर जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या को रखेंगे। नादिर अली बिल्डिंग में रहने वाले कांग्रेस नेता शहजाद कुरैशी के नेतृत्व में यह कमेटी गठित की जाएगी जो गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलकर उनके समक्ष यह पूरा मामला रखेगी।

09 5

वहीं, दूसरी ओर इलाके के कुछ और मकानों में भी दरारें आई हैं। सपा नेता शाहिद मंजूर के अलावा इदरीस सैफी के मकान में भी दरारें आई हैं। इसके अलावा फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज की इमारत को भी क्षति पहुंची है। इमारत की दो गुंबदे भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इदरीस सैफी के अनुसार मंगलवार को भी पूरे इलाके में रुक-रुक कर कंपन महसूस किए गए। उधर, कांग्रेस नेता डा. यूसुफ कुरैशी ने बताया कि मंगलवार को कंपन अन्य दिनों के मुकाबले कुछ कम था, लेकिन पूरे दिन रुक-रुककर यह कंपन जारी रहा।

08 4

इलाके के कई लोगों ने एक बार फिर से यह आशंका व्यक्त की है कि एनसीआरटीसी के अधिकारी खुलकर कोई बात नहीं बता रहे हैं। इन लोगों का मानना है रैपिड संचालन के लिए जो सुरंगे खोदी गई हैं, उससे हो सकता है कि जमीन कमजोर हो गई हो। इस पूरे मामले में बारीकी से जांच करवाने के लिए इलाके के लोगों की एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी गुरुवार को जिला प्रशासन से इस बात की मांग करेगी कि वह पूरे इलाके की सघन जांच करवाएं और इस बात का पता लगाएं कि आखिर यह कंपनी क्यों हो रहा है?

बरसों से रह रहे हैं, इससे पहले कभी नहीं मिली शिकायत

हम बरसों से इस इलाके में रह रहे हैं। कभी भी इस प्रकार की शिकायत नहीं मिली, लेकिन जब से यहां रैपिड का काम शुरू हुआ है तब से इस प्रकार की समस्याएं आ रही हैं। -डा. यूसुफ कुरैशी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस उत्तर प्रदेश

डीएम के समक्ष रखेंगे समस्या

इस मामले में इलाके के लोगों की एक कमेटी बनाई जा रही है, जो गुरुवार को डीएम से मिलकर उनके समक्ष अपनी समस्या रखेगी। पूरी बिल्डिंग और आसपास के इलाकों में कंपन पिछले 5 दिनों से जारी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। -शहजाद कुरैशी, अध्यक्ष, कमेटी

कंपन की समस्या समझ से परे

नादिर अली बिल्डिंग और जली कोठी क्षेत्र के अलावा भैंसाली बस स्टैंड के पास स्थित मस्जिद तक में कंपन महसूस किया जा रहा है। कंपन की वजह समझ से परे है, लेकिन जब से रैपिड का काम शुरू हुआ है, तभी से यह समस्या पैदा हो रही है। -रईस कुरैशी, निवासी जली कोठी