Home Uttar Pradesh News Baghpat फरियादियों की शिकायत का प्राथमिकता पर हो निस्तारण: डीएम

फरियादियों की शिकायत का प्राथमिकता पर हो निस्तारण: डीएम

0
फरियादियों की शिकायत का प्राथमिकता पर हो निस्तारण: डीएम
  • खेकड़ा तहसील में 35 शिकायत में तीन का मौके पर निस्तारण, अन्य विभागों को सौंपी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: खेकड़ा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने पहुंचकर शिकायत सुनी। डीएम राजकमल यादव ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर तत्परता के साथ करना सुनिश्चित किया जाये।

यह भी ध्यान रखा जाये कि एक ही समस्या के निस्तारण के लिए फरियादी को बार-बार न आना पडें। उन्होने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जायें। वहीं उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में आयी 35 शिकायत में तीन का मौके पर निस्तारण कर अन्य शिकायत विभागों को सौंपकर निस्तारण के आदेश दिए।

नवागंतुक डीएम राजकमल यादव ने मंगलवार को खेकड़ा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों का निस्तारण किया। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता के साथ सुना और उनका जल्द ही निस्तारण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का अधिकारीगण संवेदनशील होकर तत्परता के साथ इनका निस्तारण करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतें प्राप्त हुए, जिसमें से तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इसमें राजस्व विभाग की 13, पुलिस की दो, विद्युत की पांच व अन्य से 15 शिकायतें प्राप्त हुई। डीएम ने कहा कि शिकायत लंबित न रखी जाये और शिकायत प्राप्त होते ही उनके निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता पर संचालित की जाये।

उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से कराया जाये। इसके अतिरिक्त निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन, कर्तव्य निष्ठा ईमानदारी से करे और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य संबंधित अधिकारी करें। जनपद में योजना से संबंधित कोई भी लाभार्थी वंचित नहीं रहना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम अजय कुमार, तहसीलदार अदि मौजूद रहे।