Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

भारत को टूटने नहीं देगी कांग्रेस : नसीमुद्दीन

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से भव्य स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

हापुड़: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी हापुड़ पहुंचे। नसीमुद्दीन सिद्दीकी के हापुड़ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड स्थित मिशन स्कूल के पास एकत्रित होकर उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन और कांग्रेस के सिंबल पर नगर निकाय चुनाव का आवेदन करने वाले शहर के वार्डों के प्रत्याशी गण अपने अपने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ समारोह स्थल पर पहुंचे और नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी का स्वागत किया।

इस दौरान नगर निकाय चुनाव के आवेदनकर्ताओं के समर्थकों ने अपने प्रत्याशी की तख्ती हाथों में लेकर जमकर उनके समर्थन में नारेबाजी की और नसीमुद्दीन सिद्दीकी के काफिले में शामिल होकर सैकड़ों की संख्या में बाईकों के साथ कांग्रेस का झंडा लहराते हुए तहसील चौराहे से होते हुए बुलंद शहर रोड स्थित आईएमआईटी कलेज में पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और वार्ड के आवेदनकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपाई परेशान हैं। गांधी परिवार ने अध्यक्ष पद त्यागकर एक दलित समाज के बेटे को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया।

29 6

इससे पूर्व नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने डक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली। जिन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी आपको शहर के सभी 41 वार्डों से सीट निकाल कर देगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, ब्लक अध्यक्ष जकारिया मनसबी, डक्टर इरशाद अहमद, डक्टर वीसी शर्मा, आशाराम शर्मा, हाजी नूर इलाही, रामप्रसाद जाटव, जस्सा सिंह, खालिद खान, ऐजाज अहमद, गुलफाम कुरैशी, आईसी शर्मा, दीपक मोघे, विनोद कर्दम, मनोज कौशिक रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img