Home National News विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

0
विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर टोल की दर बढाने पर कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी टोल वसूली के खिलाफ शेषगिरिहल्ली टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गयी है। कुछ पुलिसकर्मी को कनिमिनिके टोल प्लाजा पर तैनात किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शेषगिरिहल्ली टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।