Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

कांग्रेसियों ने दिनेश कौशिक के नेतृत्व में सीएम का पुतला फूंका

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर पहुंचे। पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से मनमानी पर उतर आई है। ऋषिकेश में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शहीदों की प्रतिमा को तोड़ा जा रहा है।

साथ ही, धार्मिक स्थलों पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं को दोबारा स्थापित करें। महानगर नगर अध्यक्ष कलीम खान ने आरोप लगाया कि सरकार धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांट रही है।

देश में महंगाई चरम पर है। किसान, बेरोजगार, मजूदर सब परेशान हैं। बावजूद इसके सरकार ध्यान नहीं दे रही है। राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। इस मौके चंद्रभान स्नेही, चारु चंद्र, मकसूद हसन, रमेश चंद्र शर्मा, एमएम सक्सेना, सुशील कश्यप आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img