Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Coronavirus: देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, एक हफ्ते में 752 नए केस, 7 की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। बीते एक सप्ताह में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 305 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। हालांकि, इस दौरान कोरोना से 7 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है, जो कि चिंता का विषय है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, 26 मई को सुबह 8:00 बजे तक देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1009 पहुंच गई है।

राज्यों में कोरोना की स्थिति:

  • केरल: सबसे ज्यादा 335 नए मामले, कुल सक्रिय केस 403
  • महाराष्ट्र: 153 नए मामले, जिनमें से 209 अकेले मुंबई में
  • दिल्ली: 99 नए केस, कुल मामले 104
  • गुजरात: 76 नए मामले, कुल केस 83
  • कर्नाटक: 34 नए मामले, कुल 47 एक्टिव केस
  • उत्तर प्रदेश: कुल 15 केस
  • पश्चिम बंगाल: कुल 12 केस

मौतों का राज्यवार विवरण:

  • महाराष्ट्र: 4 मौतें
  • केरल: 2 मौतें
  • कर्नाटक: 1 मौत

दो नए वेरिएंट्स की दस्तक

इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के अनुसार, हालिया मामलों में दो नए कोरोना वेरिएंट की पुष्टि हुई है। हालांकि इन वेरिएंट्स की गंभीरता को लेकर अभी अध्ययन जारी है, लेकिन इनकी मौजूदगी संक्रमण की दर को प्रभावित कर सकती है।

क्या कहती है सरकार?

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सतर्कता बरतने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसमी बदलाव और लापरवाही के चलते संक्रमण दर में बढ़ोतरी हो सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img