Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

जानिए, कोरोना संकट में वेतन काटने से क्यों खफा हैं डॉक्टर ?

कैंप काम में दखल न दे प्रशासन वरना करेंगे हड़ताल

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले एक तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं सरकार के रवैये से फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर मेडिकल स्टाफ नाराज हो गया है।

प्रदेश में सरकारी डॉक्टर प्रशासन की मनमानी के खिलाफ एकजुट हो गए हैं और चेतावनी दे दी है कि प्रशासन दखलअंदाजी बंद करे वरना वह कार्य बहिष्कार कर देंगे।

डॉक्टरों का कहना है कि वह प्रशासन के दखल के साथ लोगों का इलाज नहीं कर सकते फिर चाहे वो कोविड के मरीज हों, या किसी दूसरी बीमारी के। डॉक्टर एक दिन का वेतन काटे जाने के सरकार के आदेश से भी बेहद खफा हैं और कह रहे हैं कि इसके बजाय उन्हें प्रोत्साहन राशि मिलनी चाहिए।

व्यवस्था सुधारना डॉक्टरों के हाथ में नहीं

डॉक्टरों का कहना है कि उनका काम इलाज करना है, व्यवस्थाओं में कमी और सुधार का काम उनके हाथ में नहीं है। उन्हें जिलों में पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम के दखल की वजह से तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में काम आसान नहीं है इसलिए सरकार को इस दखलंदाजी पर लगाम लगानी चाहिए।

डॉक्टरों का कहना है कि वे फ्रंट लाइन वर्कर्स के तौर पर काम कर रहे हैं। सबसे ज्यादा रिस्क के दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे में बाकी कर्मचारियों की तरह उनकी एक दिन की सैलेरी नहीं काटी जानी चाहिए, बल्कि उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जानी चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि उनके लिए हालात दूसरे कर्मचारियों की तरह नहीं हैं, इसलिए सरकार और शासन को उनकी मांग पर ध्यान देना चाहिए।

सरकार खामोश

डॉक्टरों का कहना है कि वे एक सितंबर से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे और सरकार फिर भी नहीं मानी, तो सितंबर के तीसरे हफ्ते में पहले सामूहिक अवकाश और फिर कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

उत्तराखंड में नर्सेज का भी कहना है कि वे भी एक दिन की सैलेरी काटने के विरोध में हैं इसलिए सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए। नर्सों का यह भी कहना है कि कोरोना काल में नर्सेज की कमी से उन्हें बेहद दबाव में काम करना पड़ रहा और तमाम दिक्कतें हैं, इसलिए नर्सेज की भर्ती की जाए। हालांकि डॉक्टर्स और नर्सेज की मांगों और चेतावनी पर सरकार की प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img