Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

बिजनौर में कोरोना से दो की मौत, 64 नए केस

  • जिले में मौत का आंकड़ा 38 और कुल पॉजिटिव हुए 2896
  • अस्थाई जेल में मिले 21 मरीज और बुंदकी शुगर मिल में मिले 14 मरीज

मुख्य संवाददाता |

बिजनौर: कोरोना से दो की मौत हो गई। साथ ही 64 नए केस मिलने से हड़कंप मच गया। अस्थाई जेल में 21 और बुंदकी शुगर मिल में 14 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने मिले। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 38 पहुंच गया। गुरुवार को जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई।

इनमें एक निजामतपुर की महिला और दूसरी स्योहारा थाना क्षेत्र की महिला की कोरोना से मौत हुई। इसके अलावा बिजनौर अस्थाई जेल में गुरुवार को कोरोना बम फूट पड़ा। अस्थाई जेल में 21 नए मरीज मिले। इसके अलावा बुंदकी शुगर मिल में भी कोरोना बम फूटा, यहां पर 14 नए मरीज मिले।

साथ ही रियासत स्योहारा निवासी एक, शुगर मिल अफजलगढ़ निवासी एक, हल्दौर निवासी एक, खारी निवासी दो, पुटठा निवासी एक, शिव पुरी नियर जजी चौक निवासी एक, दयालपुर निवासी एक, नेजो सराय चौराहा किरतपुर निवासी एक, शिवजी बाजार स्योहारा निवासी एक, गांव कारौली निवासी एक, अहीरपुर निवासी दो, पंजाबी खुर्द निवासी एक, आदर्शनगर नजीबाबाद निवासी एक, सिविल लाइन बिजनौर निवासी एक, मंडावर निवासी एक, फालाबाद निवासी एक, रतनपुर निवासी एक, महमूदपुर सहसपुर निवासी एक, रम्मपुरा नजीबाबाद निवासी एक, थाना रायपुर निवासी एक, भरत विहार कालोनी निवासी एक, नई बस्ती रविदासनगर बिजनौर निवासी एक, स्याऊ चांदपुर निवासी एकख्, पीएचसी किरतपुर निवासी एक कोरोना संक्रमित पाया गया।

सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि जिले में कोरोना से दो की मौत और 64 नए संक्रमित मिले।

अब तक मिल चुके कोरोना पॉजिटिव 2896

  • डिस्चार्ज 2368
  • मौत 38
  • एक्टिव केस 490
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img