Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

शिक्षकों काउंसिलिंग पूरी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बेसिक शिक्षा से संबंधित प्राथमिक विद्यालय में जल्द ही नए शिक्षक बच्चों के भविष्य को संवारते हुए नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गई सहायक अध्यापक सूची में मेरठ जनपद से 128 युवाओं का चयन हुआ है। संबंधित सूची के अनुसार बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में बुधवार को डीआईटी कॉलेज मवाना में संबंधित शिक्षकों की काउंसलिंग की गई।

एबीएसए चरण सिंह ने बताया कि लिस्ट के अनुसार कुल 128 शिक्षकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। जिसमें से111 शिक्षकों ने उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया। वहीं जो अन्य 17 शिक्षक रह गए हैं उनकी काउंसलिंग भी गुरुवार को संपन्न करा दी जाएगी।

दरअसल काउंसिलिंग प्रक्रिया के बाद 16 अक्टूबर को चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि शासन ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में शिक्षामित्रों के 37339 पदों को छोड़कर बचे 31661 में से आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 31277 पदों को भरने के लिए सूची जारी की थी। शासन द्वारा सभी जनपदों को चयनित शिक्षकों की सूची जारी करते हुए 14-15 को काउंसिलिंग एवं 16 को नियुक्ति पत्र देने के आदेश जारी किए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img