Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

चोरी की बाइक व तमंचे सहित बदमाश गिरफ्तार

  • रासना में चौराहे पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: पुलिस ने रासना चौराहे से चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार बदमाश को तमंचे कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि दारोगा विजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ रासना चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक पर आ रहे एक संदिग्ध युवक को पीछा कर पकड़ लिया और थाने ले आई।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम परवेज पुत्र गय्यूर निवासी मिर्जापुर थाना रोहटा बताया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक देसी तमंचा 315 बोर, दो कारतूस जिंदा व एक यामहा बाइक जिसका नंबर डीएल एटसी 6593 बरामद हुई है। पुलिस को शक है कि यह चोरी की हो सकती है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img