Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

नववर्ष पर मंदिरों और गुरुद्वारों में प्रार्थना करने पहुंची भीड़, लंगर भी बांटे

  • गिरजाघरों में भी साल के पहले दिन पहुंचे लोग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: साल के पहले दिन की शुरुआत लोगों ने भगवान के दर्शन के साथ की इस अवसर पर मंदिरों, गिरजाघरों और गुरुद्वारों में प्रार्थना की गई और लोगों ने नव वर्ष के मंगलमय होने की कामना की।

03 1

कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर,सदर काली माता मंदिर, शास्त्री नगर गोल मंदिर, जागृति विहार मनसा देवी मंदिर, मोहनपुरी स्थित दयालेश्वर मंदिर आदि में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान से नए साल के मंगलमय होने की कामना की।

08

गौरतलब है कि साल 2020 सभी के लिए मुश्किलों भरा रहा है। वही संक्रमण और लॉकडाउन ने भी लोगों की कमर तोड़ के रख दी थी। इसी सबसे उभरते हुए नए वर्ष 2021 से सभी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। एक जनवरी को इसी उम्मीदों के साथ भगवान के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए और नए साल में जल्द से जल्द संक्रमण से निजात की भी दुआ मांगी।

06 1

शिवालयों में भी सुबह ही महिलाओं द्वारा जलाभिषेक किया गया। बाबा औघड़नाथ मंदिर में भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों ने भोले बाबा के दर्शन किए। इसके अलावा बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस और कैंट स्थित सेंट जोसेफ चर्च में भी प्रार्थना हुई।
नववर्ष पर इस्कान द्वारा किया गया संकीर्तन
नव वर्ष के अवसर पर अंतरराष्टÑीय कृष्ण भावनामृत संघ यानी इस्कान द्वारा बेगम पुल पर व्यापार संघ के निमंत्रण पर संकीर्तन किया गया। जहा फूलों से सुसज्जित टेंपल अन व्हील्स का स्वागत राजेश सिंघल, अशोक महेश्वरी,पुनीत ने किया और भगवान की आरती हुई साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया। अक्रूर प्रभु ने बताया कि 2021 नई संभावनाओं के साथ आया है। हमारे जीवन में जो भी दुख,संकट है। उन सब के निवारण करने का एकमात्र तरीका है भगवान की शरण ग्रहण करना। इस मौके पर विश्व योग कृष्ण कमल मेहरा, सौरभ शर्मा, राजा जुनेजा, नरेश शर्मा, योगेश चावला, अंकुर अग्रवाल आदि रहे।

05 1

नववर्ष के प्रथम दिन किया पर्यावरण संरक्षण का आह्वान
मेरठ: एनवायरनमेंट क्लब द्वारा बेगम पुल पर नववर्ष के प्रथम दिन सभी को पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को कपड़े वितरित किए गए। तत्पश्चात क्लब के सदस्यों ने चौराहे पर ही बैनर द्वारा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। क्लब संस्थापक सावन कन्नौजिया ने कहा कि हमें आज नववर्ष के प्रथम दिवस पर यह संकल्प लेने चाहिए कि हम अपनी प्रति रक्षा के लिए कार्य करेंगे। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर सावन कन्नौजिया, प्रतीक शर्मा, सार्थक पाराशर, नावेद सैफी, विशाल कनौजिया आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img